मध्य प्रदेश सरकार के संपूर्णता अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिला कलेक्टर्स को आज सम्मानित किया जाएगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वयं मौजूद रहेंगे और सात जिलों के वर्तमान और तत्कालीन कलेक्टर्स को गोल्ड मेडल से नवाज़ेंगे। यह अभियान प्रदेश में प्रशासनिक कार्यकुशलता और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है। भोपाल में आज दोपहर 12:30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में यह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
सम्मानित होने वाले कलेक्टर्स में शामिल हैं-
- बड़वानी जिले की कलेक्टर गुंचा सनोबर और तत्कालीन कलेक्टर डॉ. राहुल हरिदास फटिंग।
- दमोह जिले के कलेक्टर सुधीर कोचर।
- धार जिले के कलेक्टर प्रियंक मिश्रा।
- खंडवा जिले के कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और तत्कालीन कलेक्टर अनूप कुमार सिंह।
- निवाड़ी जिले के कलेक्टर लोकेश जांगिड़ और तत्कालीन कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा।
- टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय और तत्कालीन कलेक्टर अवधेश शर्मा।
- विदिशा जिले के कलेक्टर अंशुल गुप्ता और तत्कालीन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह।
Comments (0)