सिंगरौली जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। रविवार को सफेद मिट्टी की खदान धंसने से बड़ा हादसा हुआ। घटना में 5 लोग दब गए, जिनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और प्रशासन की मदद से दो घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
खदान धंसने से तीन लोगों की मौत
हादसा जियावन थाना अंतर्गत कुदवार चौकी क्षेत्र में उस समय हुआ, जब लोग स्थानीय रूप से छुही के नाम से जानी जाने वाली सफेद मिट्टी निकाल रहे थे।मृत और घायल लोगों का इलाज देवसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है।
खदान में दबे लोग परसोहर और हर्हा गांव के निवासी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खदान में दबे लोग परसोहर और हर्हा गांव के निवासी हैं।पुलिस ने कहा कि अभी जांच जारी है और यह आशंका जताई जा रही है कि खदान में कुछ और लोग भी दबे हो सकते हैं। इसके मद्देनजर प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है।
Comments (0)