थिंपू: भूटान में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने संसदीय चुनाव जीत लिया है। पीडीपी के सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद उसके नई सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है। पीडीपी, पूर्व प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे की पार्टी है, जिनको भारत समर्थक रुख के लिए जाना जाता है। भूटान ब्रॉडकास्टिंग सर्विस ने मंगलवार को बताया कि पीडीपी ने 47 नेशनल असेंबली सीटों में से 30 सीटें जीती हैं और भूटान टेंड्रेल पार्टी को 17 सीटें हासिल हुई हैं। पीडीपी को जीत के बाद शेरिंग टोबगे दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
शेरिंग टोबगे की पार्टी को मिला है बहुमत