Indian Flag In Uk: भारतीय उच्चायोग में खालिस्तानियों के उपद्रव के बाद अब भारत ने माकूल जवाब दिया है। खालिस्तानियों ने रविवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग से भारतीय झंडा निकाल कर फेंक दिया था। वहीं दूसरी ओर पहले से भी बड़ा तिरंगा लहराकर खालिस्तानियों के मुंह पर तमाचा जड़ा गया है। इससे पहले रविवार को कई वीडियोज सामने आई थी। लंदन में भारतीय उच्चायुक्त से तिरंगा हटाया जाना इन वीडियोज में साफ देखा जा सकता है। तिरंगे की जगह खालिस्तानी झंडा लगा दिया गया था।
Unfazed by the attempts to vandalise the Indian High commission in London by Khalistani extremists, a large Indian flag has been put in front of the mission. https://t.co/lAFJyhA05l pic.twitter.com/0gG2E3tjCi
— Sidhant Sibal (@sidhant) March 19, 2023
क्या है पूरा मामला ?
यूके में खालिस्तान समर्थकों के एक समूह ने रविवार (19 मार्च) को भारतीय उच्चायोग के बाहर अलगाववादी नेता अमृतपाल के झंडे और पोस्टर के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने भारत विरोधी नारे भी लगाए। वायरल वीडियो में एक खालिस्तानी इंडियन फ्लैग (Indian Flag In Uk) को नीचे उतारते दिख रहा है। खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन को रोकने के लिए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी।
112 खालिस्तानी समर्थक हुए गिरफ्तार (Indian Flag In Uk)
पंजाब में इस हफ्ते रविवार (19 मार्च) तक अमृतपाल के कुल 112 समर्थकों को गिरफ्तार किया गया है, जो सभी अमृतपाल सिंह के कट्टर माने जाते है। हालांकि, अभी फिलहाल खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह फरार है। इससे पहले किसी एक खालिस्तान समर्थक की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए तलवार और बंदूकों के साथ खालिस्तान समर्थक पुलिस थाने में घुस गए थे। इस झड़प में पंजाब पुलिस के छह अधिकारी घायल हो गए थे।
Comments (0)