पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके। साल 1947 के बाद से भारत इसे अपना अभिन्न अंग मानता है तो वहीं पाकिस्तान ने इस टुकड़े पर अपना कब्जा जमा रखा है। वहां के लोगों पर अपनी हुकूमत चलाता है। लेकिन इस बार पीओके भारत और पाकिस्तान के नहीं बल्कि भारत और ब्रिटेन के बीच तनातनी का विषय बन गया है। ऋषि सुनक की सरकार की ओर से ब्रिटिश हाई कमिश्नर ने 10 जनवरी को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा किया। ब्रिटिश हाई कमीश्नर जेन मैरिएट यहां मीरपुर आई थीं। दूसरी ओर भारत ब्रिटिश उच्चायुक्त के इस दौरे से खफा है। विदेश मंत्रालय ने इसका कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
ब्रिटेन की हाई कमिश्नर जेन मैरिएट ने किया पीओके के मीरपुर का दौरा
Comments (0)