अफगानिस्ताीन पर कब्जा करने वाले तालिबानी आतंकी क्या अब छोटे परमाणु बम हासिल करना चाहते हैं? यह सवाल एक बार फिर से दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, अफगानिस्तान के चर्चित पत्रकार समी युसूफजई ने एक ट्वीट करके दावा किया है कि तालिबान का एक प्रतिनिधिमंडल गुप्त दौरे पर उत्तर कोरिया गया था। इसमें अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के अधिकारी और कंधार का पुलिस प्रमुख भी शामिल था। उन्होंने कहा कि यह बहुत ही रहस्यमय दौरा था और इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसीया यह जांच करने में जुट गई हैं कि क्या तालिबानी आतंकी वाकई उत्तैर कोरिया गए थे और गए थे तो क्या उनका मकसद छोटे-छोटे रणनीतिक परमाणु बम हासिल करना तो नहीं था।
तालिबानी अब परमाणु बम हासिल करना चाहते हैं
Comments (0)