उत्तरी इराक के अर्द्ध-स्वायत्त कुर्द क्षेत्र में एक सैन्य अड्डे पर हुए हमले में शुक्रवार को तुर्किये के पांच सैनिक मारे गए। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने इस हमले के लिए कुर्द लड़ाकों को जिम्मेदार ठहराया है। तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमलावरों ने सैन्य अड्डे में घुसपैठ करने का प्रयास किया, इस दौरान आठ सैनिक घायल हो गए जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मंत्रालय ने कहा कि 12 लड़ाकों को मार गिराया गया है और क्षेत्र में अभियान जारी है। घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उत्तरी इराक में तुर्की के सैन्य अड्डे पर हमला हुआ
Comments (0)