जर्मनी की एक एयरलाइन कंपनी लुफ्थांसा के पायलटों ने शुक्रवार रात से अपनी एक दिन की हड़ताल शुरू कर दी। इस हड़ताल के चलते लुफ्थांसा को अपनी 800 उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं। उड़ाने रद्द करने की वजह से लगभग 130,000 यात्री प्रभावित हुए हैं। जो फ्लाइटें कैंसिल हुईं हैं उनमें दिल्ली से फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख की दो उड़ानें भी शामिल हैं। उड़ाने रद्द होने की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर 700 यात्री फंस गए। इन यात्रियों और उनके रिश्तेदारों ने एयरपोर्ट पर हंगामा किया।
सभी लुफ्थांसा फ्लाइट हड़ताल में शामिल हैं
जर्मनी से प्रस्थान करने वाली सभी लुफ्थांसा फ्लाइट हड़ताल में शामिल हैं, खासकर के फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख के प्रमुख केंद्रों में कार्यक्रम प्रभावित हुए हैं। कल कई जर्मन राज्यों में गर्मी की छुट्टियां खत्म हो रही हैं, और इसके चलते कई परिवारों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। वहीं स्विस, ऑस्ट्रियाई, ब्रुसेल्स और यूरोविंग्स, सभी लुफ्थांसा सहायक कंपनियों के हड़ताल से प्रभावित होने की उम्मीद नहीं है। कंपनी ने कहा कि उनका शेड्यूल बिना किसी बदलाव के जारी रहेगा।
ये भी पढ़े- भारत को लगा बड़ा झटका, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा एशिया कप से बाहर
वेरिनिगंग कॉकपिट ने गुरुवार रात हड़ताल का आह्वान किया
कंपनी के साथ सामूहिक सौदेबाजी बातचीत विफल होने के बाद पायलटों के संघ वेरिनिगंग कॉकपिट ने गुरुवार रात हड़ताल का आह्वान किया। वीसी का कहना है कि वह 2023 के लिए स्वचालित मुद्रास्फीति समायोजन के साथ-साथ अपने 5,000 से ज्यादा पायलटों के लिए 5.5% वेतन बढ़ाने की मांग कर रहा है।
Comments (0)