भारत की तरह अमेरिका में भी 2024 में चुनाव होने वाले हैं। अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है। भारत अमेरिका के आने वाले चुनावों पर सावधानीपूर्वक नजर रखेगा क्योंकि दुनिया के सबसे ताकतवर पद के लिए होने वाले चुनाव में भारतीय मूल के अमेरिकी लोग भी इस दौड़ में हिस्सा लेने जा रहे हैं।
निक्की हेली के अलावा एक और सफल युवा भारतीय ने चुनाव लड़ने का इरादा जाहिर किया है। विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy), एक भारतीय मूल के हेल्थ केयर और तकनीकी क्षेत्र के बड़े उद्यमी, रूढ़िवादी टिप्पणीकार और लेखक, ने फॉक्स न्यूज के साथ एक साक्षात्कार में अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए अपनी उम्मीदवारी का ऐलान कर दिया है।
'नया सपना बनाने का एक सांस्कृतिक आंदोलन'- Vivek Ramaswamy
विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) ने इंटरव्यू में कहा, “मुझे आज रात यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि मैं इस देश में उन आदर्शों को पुनर्जीवित करने के लिए राष्ट्रपति पद की रेस में शामिल हो रहा हूं।” उन्होंने ये भी कहा की "यह सिर्फ एक राजनीतिक अभियान नहीं है, यह अमेरिकी लोगों की अगली पीढ़ी के लिए एक नया सपना बनाने का एक सांस्कृतिक आंदोलन है। ये आंदोलन हमारे देश में उत्कृष्टता की अब तक नहीं हो सकी खोज के बारे में है। इसका मतलब यह है कि आप अपनी काबिलियत पर विश्वास करो, कि तुम इस देश में अपनी चमड़ी के रंग से नहीं, बल्कि अपने चरित्र और अपने योगदान के आधार पर आगे बढ़ने की कोशिश करो।”
Today I’m launching not just a political campaign, but a cultural movement to revive American national identity itself.https://t.co/LcDB04ihNQ pic.twitter.com/koRfznikcQ
— Vivek Ramaswamy (@VivekGRamaswamy) February 22, 2023
जानिए कौन हैं Vivek Ramaswamy
37 वर्षीय विवेक रामास्वामी (Vivek Ramaswamy) और उनके माता-पिता केरल से संयुक्त राज्य अमेरिका आ कर बस गए थे। विवेक रामास्वामी तकनीकी क्षेत्र में एक सफल उद्यमी हैं। रामास्वामी ने 2014 में रोइवेंट साइंसेज (Roivant Sciences) लॉन्च किया और 2015 और 2016 के सबसे बड़े बायोटेक आईपीओ की प्रेरक शक्ति भी बने थे।
तुर्किये-सीरिया में लगातार दो भूकंप से फिर कांपी धरती, 213 लोग घायल
Comments (0)