आज कल पाकिस्तान के पूर्व पाकिस्तान क्रिकेटर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में छाए हुए है। कोई कहता है कि, रोहित शर्मा टॉस फिक्स करता है, कोई कहता है जब भारत बैटिंग करता है तो पिच बदल जाती है, कोई कहता है कि,अंपायर भारत को सपोर्ट कर रहे हैं। इसके अलावा कई पूर्व क्रिकेटर अक्सर भारत और भारत में रहने वाले हिंदूओं के बारे में विवादित बयान देते रहते हैं। अब इसी क्रम में पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद का नाम जुड़ गया है।
पाकिस्तान के क्रिकेटर जावेद मियांदाद एक बार फिर अयोध्या मंदिर पर विवादित बयान देकर भारतीय और हिंदूओं की भावना को ठेस पहुंचाई है।
Comments (0)