कोरोना के नए वैरिएंट के सामने आने से लोगों ने चौथी के आने का अंदाजा लगा लिया है। कोरोना के नए वैरिएंट XE ने भारत के दो राज्यों में दस्तक दे दी है। भारत में इस वैरिएंट से बचने के लिए सरकारों ने उचित कदम उठाने शुरु कर दिए हैं। दुनिया के कई देशों में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। जिसके चलते स्वास्थ्य एंजेंसियों की चिंताएं बढ़ गई है। कोरोना की शुरुआत चीन में मानी जाती है। अगर अभी चीन की बात करें तो वहां पर कोरोना की वजह से बेहद भयानक स्थिति है।
लोगों को खाना और जरुरी चीजें भी उपलब्ध नहीं हो पा रही
रिपोर्ट के अनुसार, चाइना में लगातार कोरोना के मामले बढ़ने के कारण दुनिया का सबसे सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। लगातार चाइना के वीडियों सामने आ रहे हैं। जहां लोगों को खाना और जरुरी चीजें भी उपलब्ध नहीं हो पा रही है। पिछले मंगलवार से शहर में पूरी तरह से लॉकडाउन है। कोरोना के सख्त लॉकडाउन की वजह से लोगों को आवश्यक चीजों तक पहुंचने में भी बहुत संघर्ष करना पड़ रहा हैं। वहां के लोगों को खाना तक नसीब नहीं हो रहा है।
ट्विटर पर इस भीड़ का वीडियों शेयर किया गया
शंघाई के चागझों, जिआंगसु के कुछ फुटेज सामने आई थी। जहां पर लोगों की भीड़ जरुरी चीजों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ती दिख रही है। ट्विटर पर इस भीड़ का वीडियों शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है कि, चीन का सबसे धनी शहर शंघाई में कोविड लॉकडाउन के तहत खाने के लिए दंगा।
ये भी पढ़े-
अब दवाइयों पर महंगाई की मार, जानिए जेब पर पड़ेगा कितना असर
लोग दिन में एक बार भोजन करते हैं
Hongkong के लोगों का कहना है कि , वो लोग दिन में एक बार भोजन करते हैं। शंघाई में महामारी की स्थिति बिगड़ती जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि शहर अनिश्चित काल के लिए बंद रहेगा। जिसका मतलब है कि वहां के निवासियों को अपने घरों को छोड़ने की इजाजत नहीं हैं।
Comments (0)