कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका यात्रा पर हैं। इस दौरान वह अपने हर कार्यक्रम में कह रहे हैं कि, भारत में लोकतंत्र खतरे में है, क्योंकि मोदी सरकार के शासन में संवैधानिक संस्थाओं पर RSS और बीजेपी ने कब्जा कर लिया है। अब इस बीच अमेरिका में राष्ट्रपति के दफ्तर व्हाइट हाउस ने बड़ा बयान जारी किया है।
भारत में लोकतंत्र पर अमेरिका का बयान
अमेरिका में राष्ट्रपति के दफ्तर व्हाइट हाउस ने कहा कि, भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और जिसे भी लोकतंत्र देखना है, वह दिल्ली जाकर देख सकता है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अधिकारी जॉन किर्बी ने साफ किया है कि, भारत में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर जताई जा रही ‘चिंताओं’ को अमेरिका ने सिरे से खारिज कर दिया है। आपको बता दें कि, अमेरिका का यह बयान इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी महीने पीएम मोदी अमेरिका यात्रा पर जाने वाले हैं।क्या कहा था राहुल गांधी ने
अमेरिका यात्रा पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस-यूएसए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित हुए कहा था कि, भारत में चुनौती यह है कि, हमारे देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर हमला हो रहा है। हमारे संस्थानों, हमारे न्याय तंत्र, हमारी मीडिया पर व्यापक हमले हो रहे हैं और भारत के विचार की रक्षा करना आपकी व हमारी जिम्मेदारी है।Read More: MP में अब लाडली बहना सेना का होगा गठन, सीएम शिवराज सिंह बोले - बहनों को मिलना चाहिये 10 हज़ार रुपये
Comments (0)