अफगानिस्तान-पाकिस्तान की सीमा पर आज यानी की रविवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप का असर देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में दिखा है। भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर 5.2 5.2 तीव्रता का भूकंप आया है। दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, किसी के घायल होने या नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद रहा
भारत के नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, आज रविवार सुबह अफगानिस्तान के फैजाबाद के पास 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। एजेंसी ने आगे बताया हैं कि, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद से 79 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व (एसई) में था। भूकंप सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर सतह से 220 किलोमीटर की गहराई में आया।Read More: कांग्रेस ने मोदी को 'स्वयं का महिमामंडन करने वाला अधिनायकवादी पीएम' बताया
Comments (0)