Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही है। इन सबके बीच अमेरिकी खुफिया विभाग ने एक अहम बयान दिया है। उनका दावा है कि अगर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नहीं जीतते हैं, तो उनके पास युद्ध को खत्म करने और यूक्रेन को तबाह करने के लिए परमाणु हमला करने का विकल्प है।
अमेरिकी खुफिया विभाग के नेता इरविन हेन्स के अनुसार, खिंचती लड़ाई के परिणामस्वरूप रूस के नुकसान बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा अनुमान है कि रूस ने अब तक 1.5 लाख से अधिक सैनिकों को खो दिया है। आर्थिक नुकसान काफी बड़ा है। पुतिन अब आर या पार के मूड में आ गए हैं।
परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकते हैं पुतिन (Russia Ukraine War)
अमेरिका के खुफिया विभाग की रिपोर्ट में दावा है कि पुतिन युद्ध को तीन दिन में खत्म करने की सोच रहे थे लेकिन अब साल से ज्यादा हो चुका है। ऐसे में युद्ध खत्म करने के लिए अब वह परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे यूक्रेन की चिंता भी अब पहले से ज्यादा बढ़ गई है।
9 मार्च को रूस ने किया यूक्रेन पर बड़ा हमला
इससे पहले गुरुवार यानी 9 मार्च को रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर बड़ा हमला (Russia Ukraine War) किया था। यूक्रेन के कई शहरों में रूस ने मिसाइलों से हमला किया। बीते तीन हफ्तों में यह यूक्रेन पर रूस का यह पहला बड़ा हमला था। इसमें यूक्रेन की राजधानी कीव भी निशाने पर रही और रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा ठिकानों और रिहायशी इलाकों पर भी मिसाइलें बरसाईं जिसके बाद यूक्रेन में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए थे।
PM मोदी और बांग्लादेश की PM शेख हसीना 18 मार्च को सीमा पार तेल पाइपलाइन का करेंगे उद्घाटन
Comments (0)