कीव: रूस (Russia-Ukraine War) ने एक बार फिर कीव पर ड्रोन से हमला किया। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों ने बुधवार सुबह कहा कि कीव क्षेत्र में नागरिक बुनियादी (civilian infrastructure) ढांचे पर रात भर के रूसी ड्रोन हमले में तीन लोग मारे गए। यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसने 16 ड्रोन को मार गिराया था रूस द्वारा रात भर यूक्रेन में 21 ड्रोन से हमले किए गए।
तीन लोगों की हुई मौत
राज्य आपातकालीन सेवा ने टेलीग्राम पर कहा कि 'तीन लोगों की मौत हो गई, दो लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति को बचा लिया गया। चार लोगों के मलबे में दबे होने की संभावना है।' कीव के सैन्य प्रशासन ने कहा कि तीन लोग मारे गए और सात घायल हो गए। अधिकारियों ने कहा कि 100 से अधिक श्रमिकों और 28 वाहनों को घटनास्थल पर तैनात किया गया है। जीवित और बचे लोगों की तलाश उन हमलों के बाद जारी है। अधिकारियों ने बताया यूक्रेनी सेना ने ईरानी निर्मित घातक ड्रोन को शामिल किया था।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ट्वीट कर दिलाया ये भरोसा
राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ट्विटर (Russia-Ukraine War) पर ट्वीट कर कहा '20 से अधिक ईरानी जानलेवा ड्रोन, प्लस मिसाइल के साथ कई गोलाबारी की घटनाओं को रूस ने अंजाम दिया है। राष्ट्रपति ने आगे कहा यह रूस की यूक्रेन के खिलाफ आतंक करने की एक आखिरी रात होगी।'
जापान के पीएम किशिदा पहुंचे यूक्रेन
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (PM Kishida) 21 मार्च को अचानक यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की।
रूसी आक्रमण की कड़ी निंदा की
दोनों देशों ने द्विपक्षीय वार्ता की और व्यापक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस बीच जापान के पीएम ने यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा की। किशिदा का यह दौरा ऐसे समय पर हो रहा है जब चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग शांतिदूत बनकर रूस पहुंचे है। बता दें कि यह पहली बार है कि जापान के पीएम एक युद्धग्रस्त देश का दौरा कर रहे है।
पौलेंड का भी दौरा करेंगे किशिदा
यूक्रेन के बाद किशिदा आज पोलैंड का दौरा करने वाले हैं और वहां के नेताओं के साथ शिखर बैठक करेंगे। यहां वे यूक्रेन के खिलाफ रूसी आक्रामकता पर चर्चा करने के साथ-साथ द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि भी करेंगे।
Read More- Putin के Arrest Warrant पर उनके करीबी मेदवेदेव ने ICC को दी धमकी कहा- कोर्ट पर हो सकता है अटैक
Comments (0)