चीन में एक के बाद एक शक्तिशाली जनरल जनता की नजरों से गायब होते रहे हैं। कुछ को बाद में बिना किसी स्पष्टीकरण के उनके पदों से हटा दिया गया। यहां तक कि रक्षा मंत्री जैसे हाई प्रोफाइल पद भी नहीं बच सके। लेकिन राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ऐसा क्यों किया? इससे जुड़ा एक बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सेना में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला है। इस भ्रष्टाचार ने शी जिनपिंग के सेना के आधुनिकीकरण के प्रयासों को कमजोर किया।
अमेरिका की खुफिया एजेंसियों ने चीन की युद्ध लड़ने की क्षमता पर सवाल खड़े किए हैं। चीन की रॉकेट फोर्स और पूरे देश के रक्षा औद्योगिक आधार में भ्रष्टाचार इतने व्यापक स्तर पर फैला है कि आने वाले वर्षों में शी जिनपिंग किसी भी तरह की बड़ी सैन्य कार्रवाई करने की नहीं सोच सकते। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका ने चीनी सेना में भ्रष्टाचार से जुड़े उदाहरण दिए। इसमें कहा गया कि मिसाइलों में ईंधन की जगह पानी भरा हुआ है।
अमेरिकी इंटेलिजेंस ने कहा कि चीन के मिसाइल पानी से भरे हैं
Comments (0)