रूस और यूक्रेन की जंग जारी है। इस बार यूक्रेन ने रूस पर जोरदार प्रहार किया है। यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन अटैक कर दिया है। यूक्रेन ड्रोन अटैक के चलते रूसी तेल डिपो में भीषण आ लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। युद्ध के दो साल पूरे होने से पहले यूक्रेन ने रूसी धरती पर हमले तेज कर दिए हैं। स्थानीय गवर्नर और सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास‘ के अनुसार यूक्रेनी सीमा से लगभग 60 किलोमीटर दूर स्थित शहर क्लिंट्सी में हुए ड्रोन हमले के बाद 6000 क्यूबिक मीटर की कुल क्षमता वाले चार तेल भंडारों में आग लग गई।
यूक्रेन का रूस पर बड़ा हमला हुआ है। यूक्रेनी ड्रोन अटैक से रूस का तेल डिपो धू धू कर जल उठा है।
Comments (0)