Earthquake - उत्तर भारत में 21 मार्च (मंगलवार) को देर रात लगभग 10.15 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके लगभग 15 से 20 सेकेंड तक महसूस हुए। भूकंप के झटके से भयभीत होकर दिल्ली-एनसीआर में तो लोग अपने घरों से बाहर निकलकर आ गए और पूरी रात दहशत में रहे। (Earthquake) वहीं रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.5 मापी गई। जानकारी के अनुसार, अफगानिस्तान के फैजाबाद में भूकंप का केंद्र था।
भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई
भारत में नोएडा, दिल्ली, लखनऊ अमृतसर, गाजियाबाद, जालंधर, होशियारपुर, मुरादाबाद, सहरानपुर, शामला, जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं उत्तर भारत में लोग पूरी रात डर के साये में रहे। बताया जा रहा हैं कि, जिस समय भूकंप आया, उस दौरान लोग अपने घरों से बाहर की तरफ दौड़ पड़े। हालांकि राहत कि, बात रही कि भूकंप के झटकों से किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं पहुंची।
पड़ोसी देशों में भी महसूस हुए झटके
भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 मापी गई है। भूकंप के झटके दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, फरीदाबाद और अन्य शहरों में लोगों ने झटके महसूस किए। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान, तजाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 रही है।
अफगानिस्तान में बीते लगभग 24 दिनों में यह छठी बार है
आपको बता दें कि, अफगानिस्तान में इससे पहले 18 मार्च की सुबह भूकंप आया था। तब भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी। उस समय भी भूकंप का केंद्र फैजाबाद ही था। आपको बताते चलें कि, अफगानिस्तान में बीते लगभग 24 दिनों में यह छठी बार है, जब अफगानिस्तान की धरती कांपी है।
ये भी पढ़ें - Kailash Vijayvargiya : कैलाश विजयवर्गीय का बयान, बोले – विभाजन के बाद बचा भारत हिंदू राष्ट्र ही है
Comments (0)