यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ( Zelensky) ने पीएम मोदी को को लिखी चिट्ठी लिखी हैं। जेलेंस्की ( Zelensky ) ने पीएम मोदी से मानवीय आधार पर सहायता के लिए मदद मांगी है। भारत के दौरे पर आईं यूक्रेन की उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा ने राज्य विदेश मंत्री मीनाक्षी लेखी को यह पत्र सौंपा।
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत से दवाओं और चिकित्सा देने की अपील की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अपने पत्र में भारत से अतिरिक्त दवाओं और चिकित्सा उपकरणों को भेजे जाने की मदद करने का अनुरोध किया है। वहीं, यूक्रेन की विदेश मंत्री ने कहा है कि, यूक्रेन यूद्ध के समय उनके देश में पढ़ रहे भारत के मेडिकल छात्रों को राज्य में उनकी योग्यता के लिए परीक्षा देने की अनुमति देगा जो कि, भारत के हजारों छात्रों के लिए बड़ी राहत की बात होगी जिनको युद्ध शुरू होने के बाद भारत आना पड़ा था।
भारत के साथ मजबूत संबंध की जताई इच्छा
जापारोवा ने भारत के साथ संबंध बढ़ाने की इच्छा जताते हुए कहा है कि, भारत बड़ी भूमिका निभा सकता है। हम संप्रभु देशों के फैसलों का सम्मान करते हैं। भारत भी अन्य देशों के साथ संबंध बना रहा है। यह आपको तय करना है, यह आपके लाभ के लिए है। उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि, यूक्रेन भारत के साथ महत्वपूर्ण सैन्य टेक्नोलॉजी और विशेषज्ञता को साझा करने के लिए तैयार है।
विदेश मंत्रालय का बयान
वहीं विदेश मंत्रालय की ओर से इसे लेकर कहा गया है कि, यूक्रेनी मंत्री ने यह भी प्रस्ताव दिया कि, यूक्रेन में बुनियादी ढांचे का पुनर्निर्माण भारतीय कंपनियों के लिए एक अवसर हो सकता है। बयान के अनुसार, इस बात पर सहमति बनी है कि, दोनों ( यूक्रेन भारत) देशों के बीच अगला अंतर-सरकारी आयोग पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर भारत में आयोजित किया जाएगा।ॉ
ये भी पढ़ें - इस दिन हट जाएगा Twitter से ब्लू टिक, Elon Musk ने बताई आखिरी तारीख
Comments (0)