चीन दक्षिण एशियाई देशों के बीच 'दादागिरी' करता रहा है। दक्षिण एशिया में वह छोटे देशों पर अपना रौब झाड़ता है। चीन की अकड़ ढीली करने के लिए चीन के करीबी देश वियतनाम के साथ भारत जंगी अभ्यास कर रहा है। वियतनाम की सेना के साथ भारत ने वियतनाम की राजधानी हनोई में 11 दिन का सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती आक्रामकता से उत्पन्न चिंताओं की पृष्ठभूमि में भारत और वियतनाम के बीच बढ़ती रणनीतिक भागीदारी के तहत दोनों देशों की सेनाओं ने यह अभ्यास शुरू किया है।
11 से 21 दिसंबर तक होगा दोनों सेनाओ का अभ्यास
Comments (0)