इंडोनेशिया के बाली सागर क्षेत्र में आज यानी मंगलवार को 7.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी कि भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के मातरम से 201 किलोमीटर उत्तर में धरती की सतह से 518 किलोमीटर नीचे था।
हालांकि, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने भूकंप की तीव्रता 7.1 आंकी है। भूकंप इंडोनेशिया के पश्चिम नुसा तेंगारा, बंगसल के पास भूकंप का केंद्र 525 किमी की गहराई पर बताया गया। हालांकि, इस बीच राहत की बात ये भी है की समुद्र की गहराई में आए भूकंप के तेज झटके से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। इस बात की जानकारी अमेरिकी सुनामी चेतावनी सिस्टम ने दी है।

Comments (0)