चाहे देश हो या विदेश हर जगह राजनीति में उथल-पुथल होते नजर आ रहा हैं। अभी हाल ही में श्रीलंका में आए राजनीतिक संकट के बाद माहौल ठंडा हुआ ही था, कि एक और नए राजनीतिक संकट ने दस्तक दें दी हैं। इस बार यह राजनीतिक संकट पेरू पर मंडराता नजर आ रहा हैं।
आपको बता दे कि पेरू (Peru) के प्रधानमंत्री एनिबल टोरेस (Anibal Torres) ने अचानक इस्तीफा दे दिया है। पीएम के इस्तीफे से पेरू में राजनीतिक संकट गहरा गया है। वही दूसरी तरफ पेरु के राष्ट्रपति पेड्रो केस्टिलो पर भी आपराधिक जांच चल रही है। जिसके चलते बताया जा रहा है कि जांच की आड़ में राष्ट्रपति को निशाना बनाए जाने के कारण एनिबल टोरेस ने इस्तीफा दिया है।
पेरू पहले से ही आर्थिक संकट का सामना कर रहा था, अब राष्ट्रपति पर हो रहे आधिकारिक जांच के बाद वहां की सरकार जनता के निशाने पर आ गई हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि टोरेस एक वकील हैं और राष्ट्रपति केस्टिलो का वफादार सहयोगियों में से एक माने जाते हैं। टोरेस ने सोशल मीडिया पर एक पत्र साझा किया और बताया कि वह अपने नीजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। टोरेस ने केस्टिलो को संबोधित करते हुए पत्र में लिखा, ''मैं आपके साथ अपनी मातृभूमि और इसके सबसे उपेक्षित और इसके भुला दिए गए लोगों की सेवा करने के बाद पद से हट रहा हूं.'' टोरेस ने आगे लिखा, ''आज मुझे अपने छात्रों के साथ विश्वविद्यालय की कक्षाओं में लौटना है और जो मैंने सबसे ज्यादा याद किया वह है कानूनी शोध।''
ये भी पढे़- शहीदी सप्ताह मना रहे माओवादी, पुलिस अलर्ट
पेड्रो कैस्टिलो पर आपराधिक जांच
बता दें कि पेरू के राष्ट्रपति ने अभी एक साल पहले ही पदभार संभाला था। उनके खिलाफ चल रहे पाँच आपराधिक जांच कि बात करें तो दो में यह सामने आया है कि वह किसी आपराधिक संगठन का हिस्सा हैं। हालांकि पेरू के कानून के मुताबिक, राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ जांच की जा सकती है लेकिन आरोप नहीं लगाए जा सकते हैं।
Comments (0)