Sputnik V: सोवियत कोविड वैक्सीन स्पुतनिक वी (Sputnik V) बनाने वाले वैज्ञानिक एंड्रे बोटिकोव (Andrey Botikov) की दम घोटकर हत्या कर दी गई है। रूसी अधिकारियों के अनुसार, बोटिकोव की लाश शुक्रवार को उनके अपार्टमेंट में मिली थी। सबूत मिले है कि वैज्ञानिक की गला दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद मॉस्को पुलिस विभाग ने पूरी घटना की जांच शुरू की। 47 वर्षीय बोटिकोव रूस में एक प्रमुख वायरोलॉजिस्ट थे। गामालेया नेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट में, वह स्पुतनिक वी वैक्सीन पर काम कर रहे 18 वायरोलॉजिस्ट की टीम का हिस्सा थे। बोटिकोव को ऑर्डर ऑफ ऑनर फॉर फादरलैंड से भी नवाजा गया था।
पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार (Sputnik V)
दावा किया जा रहा है की किसी अज्ञात व्यक्ति ने एंड्रे बोटिकोव के घर में घुसकर उन पर हमला किया। रूसी जांच समिति अब इस मुद्दे की पड़ताल कर रही है। इस मामले में 29 वर्षीय एक युवक को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस हमलावर ने किसी विवाद को लेकर वैज्ञानिक को बेल्ट से पीटा था। आईसीआर के मॉस्को डिवीजन ने एक बयान में कहा कि एक आपराधिक जांच चल रही थी और हमलावर को जल्द से जल्द पकड़ लिया गया था।
आरोपी पहले भी खा चूका है जेल की हवा
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, आरोपी शख्स ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपी का नाम अलेक्सी जेड है जिसे पहले सेक्स सेवा देने के कारण 10 साल की जेल पहले हो चुकी है। एंड्रे बोतिकोव स्पुतनिक वी (Sputnik V) वैक्सीन पर काम शुरू करने से पहले रशियन स्टेट कलेक्शन ऑफ वॉयरसेस डीआई इवानोव्स्की इंस्टीट्यूट में एक वरिष्ठ वैज्ञानिक के तौर पर काम किया है।
Comments (0)