इन दिनों चीन की सरकार देश में घटते बर्थ रेट से परेशान है। (CHINA)वहां की सरकार आए दिन बर्थ रेट को बढ़ाने के लिए तरह-तरह के जतन कर रही है। इसी बीच चीनी सरकार ने (CHINA)अविवाहित महिलाओं को बच्चे पैदा करने के लिए फरवरी में पंजीकरण कराने के नियम को वैध कर दिया है। इसका मतलब है कि अब चीन की अविवाहित महिलाएं गर्भधारण करने के बाद पेड लीव और चाइल्ड सब्सिडी प्राप्त कर सकती हैं।
अविवाहित महिलाएं भी ले सकेंगी आईवीएफ ट्रीटमेंट
चीन को पिछले 60 सालों में पहली बार जनसंख्या गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। चीन में तेजी से लोगों की उम्र में बढ़ोतरी हो रही है। इससे चिंतित होकर देश की सरकार मार्च के महीने में इन-विट्रो फर्टिलिटी यानी IVF से जुड़ी सेवाओं को सरल बनाने के कोशिश कर रही है।इससे देश भर में इन-विट्रो फर्टिलिटी के मदद से प्रजनन दर को बढ़ाने में मदद मिलेगी। ये एक बिजनेस के रूप में भी देखा जा रहा है, क्योंकि ये पहले से ही दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। इनवो बायोसाइंस में एशिया पैसिफिक के बिजनेस डेवलपमेंट के निदेशक यवे लिप्पेंस ने कहा कि अगर चीन सिंगल महिलाओं को बच्चे पैदा करने की अनुमति देने के लिए अपनी नीति में बदलाव करता है तो इसके परिणामस्वरूप IVF की मांग में बढ़ोतरी हो सकती है।इन-विट्रो फर्टिलिटी एक उपचार तकनीक है, जिसमें महिला के गर्भधारण करने वाले अंडे और पुरुष के स्पर्म को लैब में फर्टिलाइज करके भ्रूण का निर्माण किया जाता है।
READ MORE :Mukhtar Ansari को 10 साल की सजा, गैंगस्टर केस में MP-MLA कोर्ट ने सुनाया फैसला
Comments (0)