मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच जंग एक बार फिर तेज हो गई है। यूक्रेन लगातार रूस के क्षेत्र में हमला कर रहा है। यूक्रेन ने रूस के शेबेकिनो शहर में हवाई हमला किया। जिसमें पांच लोग रात भर में घायल हो गए हैं। हालांकि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक रूसी शहर शेबेकिनो में हुई गोलाबारी से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बेलगोरोड के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि शेबेकिनो पर रॉकेट हमला हुआ है।
रूस और यूक्रेन के बीच जंग एक बार फिर तेज हो गई है। यूक्रेन लगातार रूस के क्षेत्र में हमला कर रहा है। यूक्रेन ने रूस के शेबेकिनो शहर में हवाई हमला किया।
Comments (0)