Russia-Ukraine War: रूस यूक्रेन (Russia Ukraine) को एक साल से अधिक हो गया है। यूक्रेन और रूस ने एक-दूसरे पर यूक्रेनी तट पर माइन्स का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है, जो इस क्षेत्र में सुरक्षित आवाजाही को रोकता है। यूक्रेन के प्रमुख बंदरगाह केंद्र ओडेसा के आसपास नौवहन और तटीय समुदायों को मंगलवार को सैन्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नौसैना की बारूदी सुरंगे किनारे बह रही हैं। कुछ दिनों पहले सोवियत निर्मित मांइस को लंगर डालकर किनारे किया गया था। बताया जा रहा है कि एक तुफान में उन में से कुछ माइंस निकल गई थीं, जो लहरों में बह गई हैं। ओडेसा सैन्य प्रशासन के प्रवक्ता सेर्ही ब्राचुक ने टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप पर कहा कि, 'नौसेना की माइंस के अपने लंगर को तोड़ने और तट से बह जाने के साथ-साथ तट के आस-पास होने की उच्च आशंका है।
जहाज आवाजाही रोकने को लेकर डाली गई थी माइंस
एक वीडियो में ओडेसा सैन्य प्रशासन के प्रवक्ता ने कहा कि पिछले साल मार्च से रूस ने यूक्रेन के खिलाफ एक अनिर्देशित हथियार के रूप में एंकर्स पर जहाज-रोधी बारूदी सुरंगों का उपयोग कर रहा है। रूस ने फरवरी 2022 के अंत में यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद से ओडेसा के बंदरगाहों को अवरुद्ध कर दिया था, जो यूक्रेनी अनाज निर्यात के लिए मुख्य लोडिंग प्वाइंट है।
रूस ने बंदरगाहों से हटाई नाकाबंदी
रूस इस अभियान को "विशेष सैन्य अभियान" कह रहा है। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र और तुर्की की मध्यस्थता में मास्को और कीव के बीच एक समझौता हुआ था। जुलाई के अंत में तीन यूक्रेनी काला सागर बंदरगाहों से नाकाबंदी हटा ली गई थी। यूक्रेन के अनाज व्यापारी संघ यूजीए ने पिछले सप्ताह कहा कि तब से लेकर जनवरी के अंत तक यूक्रेन ने सुरक्षित मार्ग गलियारे के माध्यम से 17 मिलियन टन से अधिक अनाज और तिलहन का निर्यात कर चूका है।
Comments (0)