काहिरा, रायटर। प्रांतीय उत्तरी मोरक्को के शहर अल होसीमा में शनिवार तड़के जोरदार भूकंप (Earthquake) आया। भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई है। राज्य समाचार एजेंसी के अनुसार भूकंप (Earthquake) आने से कितना नुकसान हुआ, इसकी अभी जानकारी नहीं हो पाई है। अधिक विवरण का इंतजार है।
अफगानिस्तान में 5 जनवरी को आया भूकंप
उत्तरी मोरक्को से पहले, 5 जनवरी 2023 को अफगानिस्तान के फैजाबाद में 5.9 की तीव्रता से भूकंप (Earthquake)आया था। जिसकी गहराई जमीन से 200 किमी नीचे थे। बता दें कि, भूकंप रात को 7 बजकर 55 मिनट 51 सेकंड पर आया।
मणिपुर में महसुस हुए भुकंप के झटके
भारत के मणिपुर में भी 5 जनवरी 2023 को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि, भूकंप उखरुल में आया है। वहीं भुकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। यह दोपहर 11 बजकर 21 मिनट 27 सेकंड पर आया। वहीं इससे पहले, इंडोनेशिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप उत्तरी सुमात्रा में आया था। इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। यह शाम 4 बजकर 10 मिनट 04 सेकंड पर आया। Read more- Low Visibility: खराब मौसम और कम विजिविलिटी के चलते दिल्ली एयरपोर्ट ने की एडवाइजरी जारी
Comments (0)