New Zealand: पश्चिमी एशियाई देशों तुर्की और सीरिया में आये भूकंप के बाद अब न्यूजीलैंड (New Zealand) में भूकंप (Earthquake tremors) के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप ने न्यूजीलैंड की धरती कांप उठी है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 मापी गई है। जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके वेलिंगटन में महसूस किए गए। राहत की खबर ये रही कि इसमें किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। बता दें कि ये भूकंप (Earthquake) नॉर्थ आइसलैंड शहर लोअरहट से 78 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में आया है। भूकंप का केंद्र पारापरामू शहर से 50 किमी दूर था। सरकारी भूकंपीय मॉनिटर जियोनेट के अनुसार, झटके 48 किमी (30 मील) की गहराई पर महसूस किए गए।
साइक्लोन गेब्रियल का खतरा मंडरा रहा था
न्यूजीलैंड में हफ्तेभर से समुद्री तूफान "साइक्लोन गेब्रियल" का खतरा मंडरा रहा था। इसके चलते यहां कई शहरों में भारी बारिश हुई और बाढ़ आ गई। हालात इतने बेकार हो गए कि सरकार ने राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी। यहां 6 क्षेत्रों में आपातकाल लागू कर दिया गया है।
मरने वालों की संख्या 34 हजार से ज्यादा हो गई
तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से अब तक मरने वालों की संख्या 34 हजार से ज्यादा हो गई है। 6 फरवरी को तुर्किये और सीरिया में दो बड़े विनाशकारी भूकंप आए थे। बचाव अभियान जारी है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। साथ ही मलबे से लगातार शवों के निकाले जाने से मृतकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। भूकंप से हजारों इमारतों के ढह जाने के छह दिन बाद 12 फरवरी को बचावकर्ताओं ने एक गर्भवती महिला और दो छोटे बच्चों सहित कई लोगों को मलबे से निकाला।
ये भी पढे़- Keshav Maurya : केशव मौर्य का बड़ा दावा, बोले – 2024 में हम यूपी की 80 सीटें जीतने जा रहे हैं
Comments (0)