फिलीपींस के मिंडानाओ में आज देर रात करीब 1 बजकर 19 मिनट पर 6.8 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वे ने कहा है कि सोमवार तड़के दक्षिणी फिलीपींस के तट पर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। जानकारी के अनुसार ये भूकंप एक ऑफ्टरशॉक हो सकते हैं। इससे पहले भी बीते दो दिनों में फिलीपींस में कई भूकंप आए हैं।
सुनामी की चेतावनी जारी की गई
भूकंप सुबह 4 बजे (स्थानीय समय) से ठीक पहले मिंडानाओ द्वीप पर हिनाटुआन नगर पालिका से लगभग 72 किलोमीटर उत्तर पूर्व में 30 किलोमीटर (18 मील) की गहराई से आया था। इसके अलावा रविवार को 6.6 तीव्रता का भूकंप आया और शनिवार को उसी इलाके में 7.6 तीव्रता का घातक भूकंप आया था। लगातार भूकंपों की वजह से इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई।
रिंग ऑफ फायर का इलाका
रिंग ऑफ फायर एक ऐसा इलाका है जिसमें कई देश आते हैं। इस इलाके में भूकंप आते रहते हैं। रिंग ऑफ फायर में कई देशों की टेक्टोनिक प्लेट्स एक दूसरे में चढ़ी होती हैं, इस वजह से ही भूकंप आते रहते हैं। फिलीपींस भी रिंग ऑफ फायर इलाके में पड़ता है।
क्यो आता है भूकंप
पृथ्वी के अंदर टेक्टॉनिक प्लेटों के आपस में टकराने की वजह से भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स मौजूद होती हैं, जो हमेशा घूमती रहती है। लेकिन जब कभी ये प्लेटें आपस में टकराती है तो एक फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है, जिससे प्लेटों के सतह के कोने मुड़ जाते हैं और वहां दबाव बनता है। इसकी वजह से प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिससे धरती हिलती है और इसे हम भूकंप कहते हैं
Comments (0)