पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव होने वाले वाले हैं। चुनाव में एक महीने से भी कम समय बाकी है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली हैं और जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हुई हैं। सभी राजनीतिक पार्टियाँ चुनाव में जीत के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं। पाकिस्तान के कई दिग्गज नेता भी चुनावी मैदान में हैं। इनमें देश के पूर्व पीएम इमरान खान भी शामिल हैं। इमरान इस समय जेल में बंद हैं। उन्हें जमानत तो मिल गई है, पर रिहाई अब तक नहीं मिली है। हालांकि चुनाव में उनका जीतना मुश्किल नहीं है, लेकिन उनकी पार्टी पीटीआई की राह इतनी आसान नहीं है। लेकिन चुनाव से पहले इमरान और उनकी पार्टी को एक बड़ी राहत मिली है।
पाकिस्तान में होने वाले चुनाव में एक महीने से भी कम समय बाकी है। इसी बीच इमरान खान को बड़ी राहत मिली है।
Comments (0)