Imran Khan Arrested - पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, इमरान खान को पाक रेंजर्स ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान को इस्लामाबाद हाई कोर्ट के बाहर गिरफ्तार किया गया है। ( Imran Khan Arrested ) जानकारी के अनुसार, पूर्व पीएम इमरान जब अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पेशी के लिए हाईकोर्ट पहुंचे, तभी उन्हें पाक रेंजर्स ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव
आपको बता दें कि, इमरान खान की गिरफ्तारी की जानकारी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के वकील फैसल चौधरी ने दी हैं। वहीं PTI नेता मुसर्रत चीमा ने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा कि, वे लोग इमरान खान साहब को मार रहे हैं। मुसर्रत चीमा ने आगे कहा कि, इमरान साहब के साथ कुछ कर दिया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व पीएम इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। कोर्ट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, इमरान खान के वकील और समर्थकों से मारपीट भी की गई है।
इमरान ने गिरफ्तारी से पहले ये कहा
वहीं गिरफ्तारी से पहले इमरान खान ने कहा कि, मुझ पर कोई मामला नहीं है। वे मुझे जेल में डालना चाहते हैं, मैं इसके लिए तैयार हूं। इसके बाद खबर आई कि, इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं PTI ने ट्वीट कर कहा कि, पाकिस्तान रेंजर्स ने PTI के अध्यक्ष इमरान खान का अपहरण कर लिया है। रेंजसे ने इमरान खान को धक्का दिया। रेंजसे के द्वारा दिए गए धक्कामुक्की में वे ( इमरान) घायल हुए हैं।
Comments (0)