american ambassador : अमेरिकी राजदूत एरिक गार्सेटी ने इंडिया की तारीफ में बांधे पुल। उन्होंने कहा कि, भारत दुनिया में एक प्रमुख ताकत के रूप में उभर रहा है और वह पिछले तीन दशकों में देश की प्रगति से प्रभावित हैं। ( american ambassador ) पत्रकारों से चर्चा में गार्सेटी ने कहा कि, पाकिस्तान की मौजूदा स्थिति को लेकर अमेरिका और भारत चिंतित हैं। मुझे लगता है कि, अमेरिका, भारत और दुनिया पाकिस्तान की स्थिति को लेकर समान रूप से चिंतित हैं।
हम पाकिस्तान में स्थिरता चाहते हैं - अमेरिकी राजदूत
गार्सेटी ने ने आगे यह भी कहा कि, हम पाकिस्तान में स्थिरता चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान में अशांति का माहौल नहीं होगा। एरिक गार्सेटी ने कहा कि, हमें उम्मीद है कि, सीमा पर कानून का राज और शांति बनी रहेगी, लेकिन यह पाकिस्तान के लोगों को तय करना है।
मैं पहली बार तब भारत आया था, जब मैं किशोर था
मुंबई की अपनी यात्रा के दौरान, गार्सेटी ने प्रमुख सांस्कृतिक, वित्तीय और व्यावसायिक हस्तियों के साथ भारत-अमेरिका साझेदारी को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा, अपनी पहली बार भारत की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि, मैं पहली बार तब भारत आया था, जब मैं किशोर था और मैंने बहुत कुछ सीखा। मैंने सीखा कि, हम इस ग्रह पर हर स्थान पर लोगों से कितनी गहराई से जुड़े हुए हैं, चाहे हम कहीं भी रहते हों, कोई भी भाषा बोलते हों, हमारे पास कितना पैसा हो या हम किसी भी ढंग से प्रार्थना करते हों।
भारत दुनिया में एक अग्रणी शक्ति के रूप में उभर रहा है
अमेरिकी राजदूत गार्सेटी ने कहा कि, एक किशोर के रूप में, मैं कभी भी उस विकास और प्रगति की कल्पना नहीं कर सकता था जो भारत ने पिछले तीन दशकों में हासिल की है। भारत दुनिया में एक अग्रणी शक्ति के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि, हमारा वार्षिक व्यापार दो अरब अमेरिकी डॉलर था और हमारा रक्षा व्यापार शून्य था। गार्सेटी ने कहा कि, उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा उन्हें परोसा गया ‘वड़ा पाव' का आनंद उठाया। उन्होंने कहा कि, यहां मिलने वाला वड़ा पाव कहीं और की तुलना में बहुत बेहतर है। यह ताजा था।
ये भी पढ़ें - Gift to the unemployed: सीएम शिवराज का बेरोजगारों को तोहफा, सीखो-कमाओ योजना को मंजूरी,10 हजार तक मिलेगा स्टायपेंड
Comments (0)