क्या ट्रम्प बन सकते हैं फिर यूएसए के प्रेसिडेंट
साल 2024 में अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद की रेस में डोनाल्ड ट्रंप ने मौजूदा राष्ट्रपति जो बाइडन को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल राष्ट्रीय सर्वे में डोनाल्ड ट्रंप को 47 प्रतिशत लोगों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं। वहीं जो बाइडन को 43 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया। इस तरह ट्रंप ने बाइडन पर चार प्रतिशत की बढ़त ले ली है
जो बाइडन की राह हो सकती है मुश्किल
दरअसल वाल स्ट्रीट जर्नल ने यह सर्वे किया है। सर्वे में एक और बात जो गौर करने वाली है वो ये है कि जो बाइडन की अप्रूवल रेटिंग अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। इससे प्रतीत होता है कि जो बाइडन की अगले टर्म के लिए उम्मीदवार बनने की कोशिशों को झटका लग सकता है। डेमोक्रेटिक पार्टी में भी जो बाइडन को दूसरा कार्यकाल देने में मतभेद उभर रहे हैं। हालांकि जो बाइडन कह चुके हैं कि वह अगले साल होने वाले चुनाव में भी उम्मीदवारी पेश करेंगे।
ट्रंप की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही
डोनाल्ड ट्रंप कई मुकदमों का सामना कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी लोकप्रियता में उछाल आ रहा है। अपने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवारों से डोनाल्ड ट्रंप काफी आगे चल रहे हैं। ये बात शायद बाइडन भी महसूस कर रहे हैं
Comments (0)