अक्टूबर के जाते-जाते मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तापमान में तेजी से गिरावट दौर जारी है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है। प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा है। इसके चलते कुछ जिलों में सुबह और रात में ठंडी हवाएं भी चल रही है। बता दें कि प्रदेश में रविवार न्यूनतम तापमान पचमढ़ी में रहा रहा, जहां पर गिरकर 11.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, सबसे कम तापमान वाले जिलों की बात की जाए तो 13.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रायसेन जिला सबसे ठंडा जिला रहा।
अक्टूबर के जाते-जाते मौसम का मिजाज बदलने लगा है। तापमान में तेजी से गिरावट दौर जारी है। कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी गई है।