CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। 7 और 17 नवंबर को प्रदेश के 90 विधानसभा सीटों में मतदान होने वाले है। सभी पार्टियां अपनी धुआंधार प्रचार प्रसार में जुटी हुई है, इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आज छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार करने आ रहे। आपको बता दे राहुल की सभा मे करीब एक लाख लोगों की भीड़ आएगी ऐसे में भीड़ मैनेजमेंट सहित अन्य कामों के लिए जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को दी गई है।
CG