मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनुपस्थिति से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दिग्विजय सिंह ने आगे कहा, "पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सिंधिया की बदौलत नहीं बल्कि अपने दम पर बड़ी संख्या में सीटें जीतीं थीं। अगर आप (2020 में) उपचुनावों के नतीजे देखें तो साफ पता चलता है कि पार्टी के पक्ष में उतने खराब परिणाम नहीं आए हैं।
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी और ज्योतिरादित्य सिंधिया की अनुपस्थिति से पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Comments (0)