प्रदेश में ठंड ने दस्तक तो दे दी है, जिसके चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा रही है, लेकिन इसके बाद भी मौसम में बनी उतार-चढ़ाव की स्थिति अब जल्द खत्म हो जाएगी। दशहरा के बाद प्रदेश का मौसम बदला दिखेगा और ठंड का असर बढ़ता जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में उत्तर भारत क्षेत्र में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने से मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है, लेकिन मंगलवार को पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ जाएगा।
इससे दशहरा के बाद रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। इसके चलते अक्टूबर माह में तो गुलाबी ठंड रहेगी, लेकिन नवंबर के पहले सप्ताह से तेज ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, देश के अलग-अलग हिस्सों में तीन सिस्टम सक्रिय होने के कारण उत्तरी हवा थम गई है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, साथ ही अरब सागर में एक तेज चक्रवात और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

Comments (0)