CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब चुनाव कुछ ही दिन बचे हुए है ऐसे में चुनावी भगदड़ देखने को मिल रही है। वही टिकट नहीं मिलने पर नाराज है, टिकट की लालच में या फिर कुछ और नेताओं का दलबदल अभियान लगातार जारी है। लगातार छत्तीसगढ़ में केन्द्रीय मंत्रियो के दौर भी चल रहा है। खबरें यह भी है कि कांग्रेस से नाराज नेताओं को भाजपा साथ दे रही है। मगर अब खबरें आ रही है। कि कांग्रेस और भाजपा से नेता रूठकर या तो निर्दलीय चुनावी मैदान में उतर रहे हैं या फिर जोगी कांग्रेस के साथ चुनावी पारी खेलने की तैयारी में हैं।
कांग्रेस के विधायक किस्मतलाल नंद
भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों की अंतिम लिस्ट जारी होते ही नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला अब भी जारी है। कांग्रेस के विधायक किस्मतलाल नंद ने जहां जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। तो वहीं जोगी कांग्रेस के विधायक प्रमोद शर्मा ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली है। किस्मतलाल नंद को जोगी कांग्रेस ने सरायपाली से प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा पार्टी से बगावत
वहीं प्रमोद शर्मा इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे। प्रमोद शर्मा ने पिछली बार जोगी कांग्रेस के टिकट पर बलौदाबाजार से चुनाव जीता था, लेकिन कांग्रेस यहां पहले ही अपने प्रत्याशी उतार चुकी है। बता दें कि पार्टी ने कांग्रेस से यहां शैलेश नितिन त्रिवेदी को प्रत्याशी बनाया है। कुछ यही हाल धमतरी जिले में दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के पूर्व विधायक गुरुमुख सिंह होरा ने पार्टी से बगावत कर ली है। गुरुमुख सिंह होरा धमतरी से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। ऐसी जानकारी मिल रही है कि गुरुमुख सिंह होरा निर्दलीय अपना नामांकन भरेंगे। अंतागढ़ विधानसभा से अनूप नाग पहले ही बागी बनकर चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। वहीं चिरमिरी विधायक डॉ विनय जायसवाल ने भी नामांकन फार्म खरीद लिया है। प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों में इस तरह हलचल मची हुई है।Read More: CG NEWS : महासमुंद में राशि त्रिभुवन महिलांग ने नामांकन खरीदकर ताल ठोक दी.....
Comments (0)