मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, सियासी पारा हाई होने लगा है। कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता रैली और जनसभाओं के द्वारा प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। इस बीच भाजपा के रणनीतिकार कहे जाने वाले अमित शाह की रणनीति पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। पीसीसी चीफ ने X पर ट्वीट करते हुए कहा कि भाजपा के रणनीतिकार अपने ही चक्रव्यूह में फंस गए हैं। भाजपा के दिल्ली दरबार और दरी बिछाने वाले कार्यकर्ताओं में जंग छिड़ी है। यही वजह है कि जबलपुर में एक तरफ भाजपा नेता अमित शाह बड़ी-बड़ी रणनीति और संगठन की बातें करते रहे तो दूसरी तरफ वहीं के भाजपा महानगर अध्यक्ष ने पार्टी में लगातार हो रहे अपमान के कारण पद से इस्तीफा दे दिया।
मध्य प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, सियासी पारा हाई होने लगा है। कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता रैली और जनसभाओं के द्वारा प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं।
Comments (0)