केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जब मैं कांग्रेस में था, तब भी दिग्विजय सिंह मेरे बारे में सोचते थे और अब मैं भाजपा में आ गया हूं। तो तब भी मेरे बारे में वह सोचते हैं, लेकिन मैं अब दिग्विजय सिंह जी की कोई मदद नहीं कर पाऊंगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने पूरा जीवन कांग्रेस में खपा दिया उनके साथ इन दोनों नेताओं ने खिलवाड़ किया। यह बात इन दोनों नेताओं और कांग्रेस को शोभा नहीं देती। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब इन दोनों नेताओं को जनता जवाब देगी।

Comments (0)