MP Election: MP में विधानसभा चुनाव की तिथि जैसे जैसे नजदीक आ रही वैसे-वैसे ही नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो रहे हैं। एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस पर हिंदुओं को नफरती हिंदू कहकर नफरत फैलाने का आरोप लगाया है।
कांग्रेस न हिंदुओं की न सनातन की है
भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, कांग्रेस न हिंदुओं की न सनातन की है। जैसे-जैसे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आता जा रहा है, कांग्रेस के प्राण निकलते जा रहे हैं। बीजेपी विधायक ने आगे पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, दिग्विजय सिंह ने जिस तरह भगवा आंतकवाद शब्द गढ़ा था, उसी तरफ पूर्व मंत्री जीतू पटवारी नया शब्द नफरती हिंदू लेकर आए हैं।
कार सेवा करने वालों ने जो किया वह सही थे
हुजूर विधानसभा से बीजेपी उम्मीदवार रामेश्वर शर्मा ने आगे कहा कि, जो बहन बेटियों पर हाथ डालेगा, उनके हाथ तोड़े जाएंगे। जो पत्थर फेंकेंगे उनके घर तोड़े जाएंगे। हम कार सेवकों का समर्थन करते हैं। कार सेवा करने वालों ने जो किया वह सही थे। उन्होंने कहा कि, हम आज भी कहते हैं वो सही थे।
कांग्रेस सिर्फ छलावा करती है
उन्होंने कहा कि, कांग्रेस न हिंदू है न मुसलमान है, कांग्रेस सिर्फ छलावा करती है। कांग्रेस चादर ओढ़कर टीका छुपाती है। बीजेपी नेता ने कहा कि, कांग्रेस के मुंह में राम, बगल में छुरी है, क्योंकि उनकी नियत बुरी है। कांग्रेस और कमलनाथ इसका जवाब दें। इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने पीसीसी चीफ कमलनाथ से 3 सवाल पूछे, 1.अयोध्या में दर्शन करने कब गए थे। 2. नर्मदा नदी में नहाने कब गए थे। 3. गंगा नदी में नहाने कब गए थे?