भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों का प्रचार जारी है। बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा का यहां अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। वे सर पर मारवाड़ी टोपी, हाथ में त्रिशूल, डमरू लेकर चलते दिखाई दिए। ढोल-ताशे के साथ वे अपना प्रचार कर रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम समीकरण वाली इस सीट पर सबकी निगाहें हैं।
प्रदेश की सबसे चर्चित और हॉट विधानसभा सीट में से एक भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा के आलोक शर्मा यहां भगवा रंग और सनातन के सहारे दिखाई दे रहे हैं। त्रिशूल और डमरू लेकर वे प्रचार मैदान में उतरे हैं। शनिवार को टीला रामपुरा भगत सिंह क्षेत्र में प्रचार के दौरान आलोक पूरी भजन मंडली के साथ दिखाई दिए। इस दौरान महिलाएं भी उनके साथ बड़ी संख्या के नजर आईं। भाजपा ने इस बार आलोक शर्मा पर दांव खेला है। आलोक पूर्व में भोपाल महापौर भी रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी चुनाव प्रचार की शुरुआत इसी सीट से की थी। उन्होंने अपना पहला रोड शो और जनसभा यहीं की थी।
भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों का प्रचार जारी है। बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा का यहां अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। वे सर पर मारवाड़ी टोपी, हाथ में त्रिशूल, डमरू लेकर चलते दिखाई दिए। ढोल-ताशे के साथ वे अपना प्रचार कर रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम समीकरण वाली इस सीट पर सबकी निगाहें हैं। प्रदेश की सबसे चर्चित और हॉट विधानसभा सीट में से एक भोपाल की उत्तर विधानसभा सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
Comments (0)