MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग का समय काफी नजदीक आता जा रहा है। कांग्रेस बीजेपी समेत अन्य दलों ने अपने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस और BJP दोनों ही दल सरकार बनाने को लेकर जारेशोर से प्रचार प्रसार में जुटे हुए है। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज यानी की शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ दमोह जिले में विशाल जनसभा को सम्बोधित कर रहे हैं।
कमलनाथ ने कहा, केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी राहुल गाँधी जी ने आदेश दिया की बुंदेलखंड पैकेज बनाया जाए।