CG NEWS : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में दोनों राजनितिक पार्टी जुट गयी है इसी बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव अभियान प्रबंध समिति का गठन किया गया है। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत ने इसका गठन किया है। बता दें कि, प्रबंध समिति में राजेश बिस्सा को संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, मुरारी गौर को समन्वयक बनाया गया है। बता दें, समिति में एआईसीसी सदस्य विनोद वर्मा सहित कुल 21 सदस्य शामिल हैं। कुल 21 सदस्यीय में एआईसीसी सदस्य विनोद वर्मा भी शामिल हैं। चुनावी साल में ये समिति पूरा चुनाव प्रबंधन संभालेगी। सोशल मीडिया से लेकर पूरे प्रदेश में चुनावी प्रचार की रणनीति अब ये समिति संभालेगी।
7 सीटों में सभी 6 विधायकों की टिकट खतरे में है।
जानकारी के लिए बता दें कि, छत्तीसगढ़ में होने वाले पहले चरण के चुनाव के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में तमाम पार्टियां चुनावी मैदान में उतर चुकी हैं। कांग्रेस ने अपने 83 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा भी कर दी गई है। वहीं, 7 नाम अब भी बचे हैं, बताया जा रहा है कि, शेष 7 सीटों में सभी 6 विधायकों की टिकट खतरे में है। रायपुर उत्तर, कसडोल, बैकुंठपुर, सरायपाली, सिहावा, महासमुंद के विधायकों के टिकट कट सकते हैं। इस बार ज्यादातर नए चेहरों को मौका दिया गया है।
समिति के सदस्यों में इन लोगों को किया गया है शामिल
आपको बता दें कि, समिति में विनोद वर्मा, राजेश बिस्सा, अमित पाण्डेय, सुशील आनंद शुक्ला, घनश्याम राजू तिवारी, दीपक मिश्रा, बैजनाथ चंद्राकरश,हसन खान, अशोक राज आहूजा, शेखर शर्मा, विष्णु तिवारी, जगदीश मेहर, मुरारी गौर, राहुल इंदुरिया, विकास शुक्ला, दिलीप सिंह चौहान, रेहान खान, ऋषि सिंघानिया, राजेश चौबे, सद्दाम सोलंकी, समीर पाण्डेय शामिल हैं।
Read More: CG NEWS : बस्तर में मोदी सरकार पर बरसे CM भूपेश, कहा- नान घोटाला, मुन्नी बाई मामले में क्यों नहीं हुई कार्रवाई…
Comments (0)