MP Elections 2023: कैलाश विजयवर्गीय इन दिनों इंदौर की विधानसभा 1 में बतौर उम्मीदवार जोर आजमाइश कर रहे हैं। इस दौरान उनके कई बयान लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार भी उन्होंने एक कार्यकर्ता सम्मेलन में अनौपचारिक चर्चा के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिससे कि, वे फिर से चर्चाओं का केंद्र बन गए हैं।
कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में बने रहे हैं और जैसे-जैसे चुनाव तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे उनके बयान भी तीखे और प्रचार अभियान तेज होता जा रहा है।