प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मध्यप्रदेश के सिवनी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एमपी एक स्वर में कह रहा है कि बीजेपी है तो भरोसा है, बीजेपी है तो विकास है, बीजेपी है तो बेहतर भविष्य है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के युवा-नौनिहाल, महिला-बुजुर्ग हर किसी के मन के भीतर मोदी है। महाकौशल ने बीजेपी को बार-बार आशीर्वाद दिए हैं। इस बार भी महाकौशल ने बीजेपी की महाविजय तय कर दी है।
जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां आई जनता इस बात की गारंटी है कि बीजेपी जीतने वाली है। मध्य प्रदेश एक स्वर में कह रहा है कि बीजेपी है तो भरोसा है, बीजेपी है तो विकास है, बीजेपी है तो बेहतर भविष्य है। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश से एक ही आवाज सुनाई दे रही है कि एमपी के मन में बसे मोदी, मोदी के मन में बसे एमपी। इसलिए फिर एक बाद बीजेपी सरकार। प्रधानमंत्री की रैली में बड़ी संख्या में भीड़ जुटी है।