CG NEWS : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। पहले चरण के प्रचार को लेकर वे 2 जगह जनसभा को संबोधित करेंगे। राजनांदगांव के स्टेट हाई स्कूल मैदान में दोपहर 1 बजे और कवर्धा में करीब 3 बजे राहुल गांधी कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे। प्रदेश में 7 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होनी है। ।इस दौरान किसानो के बीच जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों से चर्चा किए और ट्वीट कर कहा की किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल! चर्चा के दौरान सीएम भूपेश बघेल, मंत्री TS सिंहदेव, डॉ चरणदास महंत मंत्री ताम्रध्वज साहू मौजूद है।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा....
किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल! छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया: 1️⃣ धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल 2️⃣ 26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी 3️⃣ 19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ 4️⃣ बिजली का बिल आधा 5️⃣ 5 लाख कृषि मज़दूरों को ₹7,000/वर्ष एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।Read More: CG NEWS : राज्य सरकार एक नवंबर से खरीफ धान की खरीद शुरू करेगी...
Comments (0)