छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की बैतूल जिले की आमला सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद अभी बाकी है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को इस्तीफे के मामले में बड़ी राहत दी है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि सोमवार 23 अक्टूबर तक निशा बांगरे के इस्तीफे और चार्जशीट पर अपना निर्णय लें। हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निशा बांगरे के इस्तीफे पर 27 अक्टूबर तक एक्शन टेकन रिपोर्ट भी पेश करने के निर्देश दिए हैं।
छतरपुर की डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे की बैतूल जिले की आमला सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद अभी बाकी है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को इस्तीफे के मामले में बड़ी राहत दी है।