CG NEWS : बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां तालाब में डूबने से दो मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई। एक ही परिवार के दो बच्चे शाम शौच के गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। और दोनों का शव तालाब के पास मिला। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। यह मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गिर्रा में देर शाम शौच के लिए घर से दो बच्चे निकले थे। इसके बाद वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजा। तो दोनों मूर्छित अवस्था में तालाब के पास मिले। दोनों को तत्काल पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
MP/CG
Comments (0)