एमपी कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने राज्य की शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, बीजेपी सरकार में सबसे ज्यादा घोटाले हुए। भ्रष्टाचार के आलावा इस सरकार ने किसानों के साथ भी छल किया है। उन्होंने कहा कि, शिवराज सरकार के 18 साल को दमनकारी किसान विरोधी के रूप में प्रदेश के इतिहास में याद रखा जाएगा। इस सरकार ने किसान किसान कल्याण विभाग की दुर्दशा कर दी है।
सुरजेवाला ने कहा - कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की दोस्ती धर्मेंद्र और अमिताभ जैसी है। गब्बर सिंह ने इसे कई बार तोड़ने प्रयास किया, लेकिन उसे सफल नहीं मिली।
Comments (0)